फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महा आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
शिव चौक पर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की महा आरती करते डीएम उमेश मिश्रा,एसएसपी संजय कुमार वर्म
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार रात शिव चौक पर महा आरती में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने महा आरती की। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। यह क्रम रात तक जारी रहा। रात में शिव चौक पर महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती में कारोबारी भीमसेन कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, शलभ गुप्ता, नवनीत गुप्ता, शोभित सिंगल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसडी मार्केट में शिव मंदिर में भी आरती की गई। वहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, सभासद मनोज वर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें