फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया सोगवारों ने मातम कर सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिए

विज्ञापन
चरथावल में मोहर्रम के जुलूस में सीनाजनी करते सोगवार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- काली नदी में पानी आने के कारण सादात हॉस्टल पहुंचा जुलूस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मोहर्रम पर शिया सोगवारों ने मातम किया। काली नदी स्थित नमाजगाह पर नमाज पढ़ी। सर्राफा बाजार से सादात हॉस्टल तक जुलूस निकाला गया।
दुआएं जेहरा के संस्थापक एवं प्रवक्ता इंतजार हुसैन जैदी ने बताया कि शहर के इमाम बारगाहों से नमाज के बाद जुलूस ए अलम और ताजिए निकाले गए। हुसैनी नौजवानों ने जंजीरों और छुरियों से मातम किया। अबुपूरा, नदी वाला, खादर वाला, किदवई नगर के मातमी जुलूस अपने पुराने रास्तों से होते हुए सर्राफा चौक पर एकत्र हुए। पुराने शहर इमामबाड़ा, मोती महल, गढ़ी गोरवान, न्याजूपुरा, मिमलाना रोड, मल्हूपुरा, कटहैरा, सैय्यदान, लद्दावाला, इमामबाड़ा के जुलूस भी पुराने रास्ते से होते हुए सर्राफा चौक पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

मातमी अंजुमने यहां से मातम करते हुए भगत सिंह रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौराहा, आर्य समाज रोड और सादात हॉस्टल पहुंचे। इस बार काली नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सादात हॉस्टल में ताजिए दफन किए गए। मातमी जुलूस करने वालों में आलम असकरी, मोहम्मद जमां, हैदर, अरशद, सलीम आरफी, जामिम शामिल रहे। उधर, जुलूस के दौरान शहर में रूट डायवर्ट किया गया था। कई जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें