बसेडा के दंगल में जोर आजमाईश करते पहलवान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जलालाबाद के शेर अली ने जीती कुश्ती
छपार। गांव बसेड़ा में आयोजित चार दिवसीय दंगल के आखिरी दिन हुई रोमांचक कुश्ती में जलालाबाद के पहलवान शेर अली ने भोकरहेड़ी के अर्जुन को हरा दिया।
रविदास जयंती पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दंगल के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती में दम दिखाया। सबसे पहली कुश्ती शाहपुर के पहलवान रीतिक एवं जटवाड़ा के प्रदीप के बीच हई, जो बराबर रही। जटवाड़ा के कैफ ने बसेडा के अमरजीत को, भूरा ने शाहपुर के रितिक को हराया। जलालाबाद के पहलवान शेर अली एवं भोकरहेडी के अर्जुन के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले में शेर अली ने अर्जुन को चित किया। विजेता पहलवानों को रविदास मंदिर समिति के द्वारा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रुप से सलमान, गुड्डू, रामकिशन, समुरचंद्र, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, सौराज, अमजद अली उपस्थित रहे।