फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरा, छात्र-छात्राएं बचे

विज्ञापन
मंसूरपुर की कॉलोनी में नीचे टूट कर गिरे बिजली के जर्जर तार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर मिल की गोविंद पुरी कॉलोनी में बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। गली से गुजर रहे कॉलोनीवासी और छात्र बाल-बाल बचे। विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने कॉलोनीवासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जेई को भी ग्रामीणों ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। जेई ने तार बदलने का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मंसूरपुर मिल की गोविंद पुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जर्जर हो चुका बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया। गली से गुजर रहे छात्र-छात्राएं और कॉलोनीवासी बाल-बाल बच गए। जर्जर हालत में तारों को बदलने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, दीपक, अनिल कुमार मट्ठा आदि के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों का कहना था कि तार जर्जर हालत में है। विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के जेई शौकिंद्र पाल को कॉलोनीवासियों ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। जेई ने 400 मीटर तार तुरंत बदल कर बाकी तार एक सप्ताह में बदलवाने का आश्वासन दिया। आठ घंटे बाद धरना समाप्त हो गया। धरने पर बिजेंद्र बालियान, नंदकिशोर पांचाल, पंपी पाल, अरविंद कुमार, गोटी कांति, अनीता, रेखा, राकेश, राजबाला, पवित्र अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें