खतौली। जैन मंडी स्थित जैन मंदिर में श्री 1008 सुमति नाथ भगवान के जन्म, ज्ञान, निर्वाण, कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भक्ति उत्साह के साथ श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान किया। तत्पश्चात जैन मिलन अरिहंत के सदस्यों ने णमोकार महामंत्र का पाठ किया तथा गोशाला में जाकर गायों के लिए हरा चारा एवं गोग्रास की व्यवस्था की।
इस पावन अवसर पर जैन मिलन श्री अरिहंत के संयोजक अशोक जैन शास्त्री ने बताया कि हिंदू संस्कृति में गाय बहुत ही पूजनीय है। सभी से आग्रह है हम सबको अपने विशेष शुभ दिन या किसी भी प्रसंग पर गो सेवा के लिए गोशाला जरूर आना चाहिए। अपने नगर में बनी हुई गोशाला में जाकर गोसेवा करनी चाहिए। गाय की सेवा करने से मन को आत्मिक शांति मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज जैन तथा संचालन पीयूष जैन ने किया। इस अवसर पर तुषांग जैन, अचल जैन, अनुराग जैन, अर्पित जैन, अंकित जैन, विशाल जैन, पंकज जैन, नीरज जैन, सौरभ जैन, शुभम जैन, ईशांत जैन, अशोक जैन, मनीष जैन, अंकित जैन आदि का सहयोग रहा।