फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रीन कॉरिडोर से जोड़े जाएंगे शामली और मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में आयोजित पशु प्रदर्शनी और कृ​षि मेले में बोलते केंद्रीय सड़क व परि
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने की घोषणा
विज्ञापन

अंबाला-पानीपत से शामली तक बने हाइवे को दौराला तक बनाने की भी घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की मांग पर अंबाला-पानीपत से शामली तक बने हाइवे को दौराला तक बनाने की घोषणा की। मुजफ्फरनगर और शामली को ग्रीन कोरिडोर से जोड़ने की घोषणा की।
पशु एवं कृषि मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने केंद्रीय सड़क एवं परिवतन मंत्री के सामने अंबाला-पानीपत-शामली नेशनल हाइवे को दौराला तक बनाने की मांग रखी। इसके अलावा राजपुर छाजपुर और भाज्जू गांव में ग्रीन कॉरिडोर पर कट दिए जाने का मुद्दा उठाया। बालियान ने कहा कि दोनों जगह कट दिए जाने से पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। यही नहीं बालियान ने एनएचएआई का कार्यालय शामली में खोलने की मांग रखी। गड़करी ने सभी मांगों को मंच से पूरी करने की आश्वासन दिया। गड़करी ने कहा कि आजादी के समय देश की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में थी अब 60 प्रतिशत गांवों में रहती है। मजबूरी, बेरोजगारी में गांव छोड़ा जाता है। गन्ना बाहुल्य जिला है। चीनी मिलों को इथेनॉल अधिक बनाना चाहिए, इससे चीनी मिल और किसान दोनो लाभ में रहेंगे। अब शूगर के जूस से सीधे इथेनॉल बनाने की तकनीक आ गई है। राइस से बायो इथेनॉल बनाने की अनुमति भी मिल गई है। पानी से निकलने वाले ग्रीन हाइड्रोजन से कार चलेगी। किसान खाद्य तेलों का उत्पादन करें हमारे देश में डेढ़ लाख करोड़ से खाद्य तेल बाहरी देशों से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली से सीएनजी गैस बनाओ
नितिन गड़करी ने डॉ संजीव बालियान से कहा कि पराली से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट लगाएं। प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और बायो सीएनजी मिलेगी। इसके लिए वह सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें