चरथावल। जमीन के विवाद में शामली के आरोपियों ने बिरालसी आकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों का शांति भग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिरालसी गांव में खेत की घेराबंदी को लेकर अंकुर और अमित पक्ष का विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष ने शामली के गांव गोहरनी निवासी विकास और सन्नी को बुला लिया। दोनों पक्षों में हंगामा और मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष के अंकुर और दूसरे पक्ष के अमित, विकास और सन्नी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं बुड्ढाखेड़ा निवासी शिवकुमार और वेदप्रकाश का मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी में चालान किया गया। संवाद