फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: थाने में तहरीर देते ही शाहपुर चेयरमैन ने उतरवा दिए कांवड़ के होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेयरमैन ने कहा कि सहयोग की बात कही थी, भाजपा में शामिल होने की नहीं
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम की ओर से लगाए गए होर्डिंग विवाद के बाद उतरवा दिए गए। चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने भाजपा का सहयोग करने की बात कही है, शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ। भाजपा नेताओं से भी उनकी अभी कोई बात नहीं हुई है।

मुजफ्फरनगर- बड़ौत मार्ग पर शाहपुर में चेयरमैन हाजी अकरम ने कांवडि़यों के स्वागत के लिए मुख्य मार्ग पर होर्डिंग लगाए थे। इन होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के फोटो भी प्रयोग किए गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा के शाहपुर मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने थाने में तहरीर दी थी। विरोध के चलते मंगलवार रात चेयरमैन ने होर्डिंग उतरवा लिए। उनका कहना है कि कांवड़ियों के स्वागत के लिए यह होर्डिंग लगाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, वह अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने संजय सिंह को भेजी रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि जनता ने आप को समर्थन दिया है। शाहपुर चेयरमैन के पूरे प्रकरण की रिपोर्ट यूपी प्रभारी संजय सिंह को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें