पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव भदौला गुरूद्वारे में बाबा गुरू नानक देव के जन्मोत्सव पर मौजूद साध स?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शबद-कीर्तन कर संगत को किया निहाल
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी के खादर क्षेत्र के गांव भदौला में बुधवार को सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में दीवान साहिब को सजाया गया। उसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। कार्यक्रम में भारत भूषण खुल्लर, ज्ञानी जसविदंर सिंह प्रधान प्रीतम सिंह, गुरनाम सिंह, बलबीर सिंह, सतनाम सिंह ,जोगिदंर सिंह, गुरजीत सिंह, अजीत सिंह , गुरलाल सिंह ,कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।