फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में पांच दोषियों को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शामली के टिटौली गांव में दस साल पहले महिला पर हुए जानलेवा हमले में पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सतेंद्र कुमार और अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में 26 जनवरी 2012 को नाली के विवाद में घुर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई थी। महिला के बेटे वादी सतेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने अभियुक्त तेजपाल, सोमपाल, रजत, नितिन और विनीत को सात साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें