फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) - सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, घायल हालत में मिली

Thu, 15 Feb 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात शादी समारोह था। वहां पड़ोसी की सात साल की बालिका गई थी। वहां से बहला फुसला कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बुधवार को वह घायल अवस्था में शिकारपुर गांव के लिंक मार्ग पर पड़ी मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना का मुकदमा बालिका के चाचा ने दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोसी व्यक्ति की सात साल की बेटी डीजे देखने के लिए वहां गई थी। देर रात बारह बजे तक भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हुए। वह खुद ही बेटी के बारे में जानकारी करते रहे। बुधवार सुबह लगभग दस बजे वह गांव से लगभग दो किलो मीटर दूर भौराकलां थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के लिंक मार्ग पर सड़क किनारे घायल हालत में पड़ी मिली। मार्ग से गुजर रहे एक पशु चिकित्सक ने बालिका को देखकर उसे उसके घर पहुंचाया। तब परिजनों ने यह जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालिका को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि बालिका को कोई परिचित उसे कार्यक्रम से बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें