मीरापुर। पुलिस ने गिरोह बनाकर डकैती, लूट व चोरी करने के आरोप में सात आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जाहिद पुत्र नफीस निवासी बागपत, आसिफ पुत्र हासिद निवासी बागपत, शाहबाज पुत्र दिलशाद निवासी मेरठ, राशिद पुत्र तय्यूब निवासी मेरठ, जीशान पुत्र यूसुफ निवासी बागपत, चांद पुत्र गिरधारी निवासी मेरठ, यूसुफ पुत्र बक्शी अली बरेली पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। ये सभी बदमाश योजना बनाकर लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सभी बदमाश दूसरे राज्यों में हुई लूट की वारदातों में भी शामिल हैं। कई राज्यों में मुकदमे चल रहे हैं। पूर्व में इन सभी बदमाशों ने मीरापुर के खतौली रोड पर हथियारों के बल पर डकैती डाली थी। इसके बाद पुलिस ने इन सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संवाद