फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया-सीमेंट की दुकान से सात लाख नगद-दो एलईडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शटर उखाड़कर अंदर घुसे थे तीन चोर, सीसीटीवी में चेहरे कैद
विज्ञापन

- डीवीआर के तार तोड़े, व्यापारियों में रोष, तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर में सरिया-सीमेंट की दुकान से सात लाख रुपये और दो एलईडी चोरी कर ली गई। चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर के तार भी तोड़ डाले। व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानसठ रोड पर सजल अग्रवाल की सरिया-सीमेंट की दुकान और गोदाम है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह पहुंचे तो उन्हें दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। दो एलईडी गायब थी। देखने पर पाया कि गल्ले से लगभग सात लाख रुपये भी चोरी कर लिए गए थे। सीसीटीवी की डीवीआर के तार तोड़ दिए गए थे। सीसीटीवी में देखने पर मुंह लपटे तीन युवक दिखाई दिए। उधर, चोरी की सूचना पाकर अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए। उन्होंने घटना पर रोष जताया और चोरों को पकड़ने की मांग की। सूचना देने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से बाइक चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता महताब ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई शाहनवाज किसी काम से जिला अस्पताल गया था। उसने अपनी बाइक बाहर अस्पताल परिसर में खड़ी थी। उसे चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें