फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल में योग शिविर के समापन पर लोगों को सम्मानित करते स्वामी कर्मवीर महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सात दिवसीय योग शिविर का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल में स्वामी कर्मवीर महाराज के सानिध्य में चल रहे सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन वैदिक मंत्रों से यज्ञ के साथ हुआ।
स्वामी कर्मवीर महाराज ने बताया कि योग जीवन को स्वस्थ व सुखी बनाने की सर्वोत्तम कला है। हमें अपने जीवन में बुराइयों का त्याग करना चाहिए। सदा सत्य का पालन करना चाहिए। योग हमें यही शिक्षा देता है। उन्होंने बताया कि योग का अभ्यास निरंतर लंबे समय तक करने से व्यक्ति आध्यात्मिक बनता है। इसलिए केवल शिविर में योग करने मात्र से कल्याण होने वाला नहीं है। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। डॉक्टर जीत सिंह तोमर, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, तेजस मुनि, पवन मित्तल, गजेंद्र राणा, धर्मवीर सिंह बालियान आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें