फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की तीन घटनाओं में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष के मामलों में सात गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने सात ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पैसे के विवाद को लेकर गांव में हुुसैनपुर कलां निवासी आमिर व कस्बा बुढ़ाना निवासी साजिद के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में उमरपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इस घटना में गांव उमरपुर निवासी दिलशाद, शौकीन व इस्लाम के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरी घटना में गांव कुरथल निवासी ब्रजपाल का अपने ही गांव के देशपाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें