फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीटर में आग लगाई, बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने एक उपभोेक्ता को उसका विद्युत मीटर आग में जलाए जाने की शिकायत पर छापा मारा। इस दौरान उपभोक्ता को लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उसके विरुद्ध थाना टाउनहॉल में मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी गई। पुरकाजी बिजलीघर के अवर अभियंता चंद्र प्रकाश की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि मंगलवार को विभाग के सीयूजी नंबर के वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो प्राप्त हुई। आरोप लगाया कि वीडियो में नसीम अहमद निवासी जाटान पीरपुर कस्बा पुरकाजी को उसके परिसर में स्थापित मीटर को दो दिन पहले रात के समय ज्वलनशील पदार्थ से जलाते देखा गया। उसके घर पर छापा मारा गया, वहां पाया कि उपभोक्ता की ओर से उसका मीटर पूरी तरह जला दिया गया था। जिसके बाद पोल से आ रही सर्विस केबिल को सीधे जोड़कर दूसरा सिरा परिसर में लाकर अवैध रूप से विद्युत प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें