फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज कड़ी सुरक्षा में होंगे सर्विस क्लब के चुनाव

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सर्विस क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मतदान का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक रहेगा। मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्लब के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे। तहसीलदार संजय सिंह को रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर निकिता को चुनाव पर्यवेक्षक एवं जसवंत सिंह वरिष्ठ सहायक, पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय, खालिद, वरिष्ठ लिपिक एवं कपिल कुमार कनिष्ठ लिपिक निर्वाचन कार्यालय को नामित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें