फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चंडीगढ़ पुलिस में तैनात दीवान पर गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने महिला थाने में दर्ज कराया मुकदमा, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ यातायात पुलिस के दीवान के खिलाफ उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी अनीता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी नवबंर 2013 को बागपत निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। जितेंद्र चंडीगढ़ यातायात पुलिस में दीवान है। आरोप है कि उसने धोखाधड़ी कर यह दूसरी शादी की है। उनके दो बच्चे है। आए दिन पति और उसकी तीन बहनें कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मायके वालों से भी बात नहीं करने देते थे। सास और तीनों ननद से शिकायत की तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचकूला थाने में सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। अभी भी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता की तहरीर पर पति, सास व तीन ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें