मुजफ्फरनगर। जिला खेल कार्यालय की ओर से 28 सितंबर को सीनियर महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मुजफ्फरनगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता जनपद झांसी में 6 से 9 अक्तूबर तक चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता मेरठ में होगी। ब्यूरो