फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बीएसए दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कई लंबित समस्याओं का निस्तारण ना होने पर नाराजगी जाहिर की। करीब एक घंटा धरना देने के बाद डीएम कार्यालय पर नौ सूत्री ज्ञापन दिया।
जिला महामंत्री अमित बालियान ने कहा कि लंबे समय से संगठन प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। मांग की कि मान्यता प्राप्त सहायक जूनियर हाईस्कूल के छात्रों को बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्रों के समान निशुल्क यूनिफॉर्म, जूते-मौजे की सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय छात्रों को उक्त सुविधा के लिए 1200 रुपये मिलते है, जबकि उनके छात्रों को 600 रुपये ही दिए जाते है। यह असमानता समाप्त की जाएं। नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और जल्द निस्तारण की मांग की। इस मौके पर रमेश चंद, चंद्रमनी, जयदेव सिंह, प्रमोद त्यागी, प्रवीण शर्मा, नवाब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें