फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। जिला एथलेटिक संघ के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सात से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए जनपद की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय टीम में 400 मीटर अंडर-16 दौड़ में प्रशांत कुमार व शुभम शर्मा, अंडर-18 में हिमांशु शर्मा, आयुष बालियान, उमा व सानिया, अंडर-20 में आशुतोष पवार, राकिब, निशा व साक्षी, अंडर-23 में हिमांशु कुमार, हर्ष चौधरी, तनु राठी व अनीता का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 14 अगस्त को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा भाला फेंक में सात अगस्त को मेरठ में आयोजित होने वाली अंडर-23 वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अर्जुन कुमार, मनीष चौधरी व अनीता का चयन किया गया है। आठ अगस्त को कौशांबी में आयोजित होने वाली अंडर-16 वर्ग के लिए छत्रपाल व प्रमोद, नौ अगस्त को रायबरेली में अंडर-20 वर्ग के लिए राहुल कुमार व मोहित, दस अगस्त को इटावा में अंडर-13 वर्ग के लिए ताबिश, विभांशु रमन, उमा व सानिया का चयन किया गया है। 11 अगस्त को लखनऊ में अंडर-14 वर्ग के लिए अमन चौधरी, आर्य पाल व जानवी चौधरी और अंडर-16 वर्ग के लिए तरुशी लोहान, मोसिन व वैभव पंवार का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी टीम मैनेजर पुनीत कुमार, सुभाष अंकुर और प्रशांत के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें