फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रायल के बाद 29 गेंदबाज और बल्लेबाजों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मैग स्पोर्ट्स अकादमी में ट्रॉयल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया। 29 गेंदबाजों और बल्लेबाजों का चयन किया गया।
चयन समिति में शामिल विकास राठी और रोहन त्यागी ने सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। तीन घंटे चले ट्रायल में 29 गेंदबाज, 41 बल्लेबाज और सात विकेटकीपर ने भाग लिया। एमसीए के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें हसन अब्दुल्ला, राघव गौर, आदित्य कुमार, मानवेन्द्र, अश्मित बालियांन, वंश, अभिनव मलिक, आयुष राठी, हिमांशु गोस्वामी, सामी, विशाल सिंह, विशाल, अदनान, निहाल सिंह, दीपांशु चौहान बल्लेबाज के रूप में चुने गए है। गेंदबाजों में ओमराज तोमर, मोहमद जीशान, मुजाहिद, उस्मान, शारिक, आशिष बालियान, कृष ग्रोवर, हम्माद, उज्ज्वल कुमार, विलक्ष कुमार, हर्षवर्धन, अभिजीत धामा, प्रखर नारायण, रुद्रांश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के परिणाम को एसोसिएशन की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर, इंचार्ज ट्रायल अरशद और मैग स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक गौरव अरोरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें