फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठगी के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंद्रा कॉलोनी निवासी राज कुमार ने सिविल लाइन थाने में 27 सितंबर 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था कि हाजी इकराम निवासी गांव मांझीपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनसे व उनके अलावा 50 लोगों से पांच करोड़ की ठगी की थी। इन लोगों ने केंचुआ खाद बनाने व प्लांट लगाने के नाम पर पैसा लिया। रुड़की रोड पर एक होटल में सभी लोगों को बुलाकर बैठक कर अपनी योजना के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक के बाद एक व्यक्ति से लाखों रुपये ले लिए गए। किसी भी व्यक्ति का प्लांट नही लगवाया। पीड़ितों को यह भी बताया था कि उन्हें दस प्रतिशत पैसा हर माह वापस भी मिलेगा लेकिन ऐसा भी नहीं किया गया। इस मामले में हाजी इकराम, अब्दुल जुनेद, खालिद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि हाजी इकराम के घर पर कुर्की की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किया गया है। गांव में मुनादी भी कराई है। यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होता तो कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें