फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जुमे की नमाज के दौरान बरती सुरक्षा, अफसर रहे भ्रमणशील

Sat, 14 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के फक्करशाह चौक पर नमाज के दौरान  मौजूद  सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा के लिए शासन ने अलर्ट घोषित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इस्राइल-फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध व त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा के लिए शासन ने अलर्ट घोषित किया है। इसी के साथ ही शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे और जिले भर में भ्रमण पर रहे। शहर में एसपी सिटी, सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज संपन्न होनी थी। दो दिन में नवरात्र पर्व शुरू होने वाले हैं। शासन के आदेश पर शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुबह के समय एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज शुरु होने से पहले ही शहर के फक्कर शाह चौक, मिनाक्षी चौक, शहीद चौक, हौज वाली मस्जिद आदि स्थानों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ सिटी रामाशीष यादव ने शहर कोतवाली प्रभारी व पुलिस टीम साथ फक्कर शाह चौक पर डेरा डाल लिया था। सभी ने क्षेत्र के कई स्थानों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के दौरान पुलिस फोर्स लगातार भ्रमणशील रही। इतना ही नहीं, नगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जुमे की नमाज जिले भर में सकुशल संपन्न हुई। एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने सीसीटीवी देखकर नमाज के दौरान व्यवस्था को देखा। सीओ सिटी राम आशीष यादव का कहना है कि शहर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें