फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दिल्ली सम्मेलन में शामिल होने के लिए मांगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में होने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महा अधिवेशन में शामिल होने को जिले से संगठन के लोग कूच करेंगे। जमियत उलमा ए हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य इंतजाम किए जाने की मांग की।
महासचिव कारी जाकिर हुसैन ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान पर 12 फरवरी को राष्ट्रीय महा अधिवेशन होना है। इसमें जिले के बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। 11 फरवरी को करीब 300 बस और 350 कार के माध्यम से लोग दिल्ली कूच करेंगे। ऐसे में प्रशासन से मांग की गई है कि वह जनपद के समस्त मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाकिर हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ अधिवेशन में अशांति फैलाने वालों को शांति का पाठ पढ़ाया जाएगा। कुछ लोग मजहब के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे है। उन्होंने डीएम से सभी गाड़ियों और बसों के टोल फ्री किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर बिन यामीन, मौलाना माज हसन, डॉ. जमालुद्दीन, मौलाना आकिल, मौलाना मूसा, मुफ्ति इकबाल, गुलजार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें