फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के चलते जिले में धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैयादूज व गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस आदि पर्व को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद एक अति संवेदनशील जनपद है, विगत अनुभवों के आधार पर इस जनपद में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कई बार सांप्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को कडे़ निर्देश दिए गए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में संपूर्ण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना भी शामिल है, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने का आदेश जारी किया है। जनपद में धारा 144 लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें