फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे स्थान वाले बोले, भितरघात नहीं होती तो हम बन जाते विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी हार के कारणों को टटोल रहे
विज्ञापन

कोई समीकरण से हारा, किसी को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में जीत-हार को लेकर सियासी माथा-पच्ची का दौर जारी है। अध्यक्ष पद के चुनाव में हार के बाद दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक हार के कारणों को टटोल रहे हैं। किसी का कहना है कि भितरघात हुई, किसी ने कहा कि फर्जी वोट हार की वजह बनें। किसी ने मुस्लिम मतों की लामबंदी को हार की वजह गिनाया। जिले की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों की हार पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया रही।


फर्जी वोट डाले जाने से हुई मेरी हार : बसारत खान

पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी में अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रालोद प्रत्याशी बसारत खान का कहना है कि पुरकाजी में फर्जी वोट बनी हुई हैं, जिनकी शिकायत भी की गई थी। इन वोटों की जांच नहीं कराई गई। चुनाव में करीब एक हजार वोट फर्जी डाली गई है। इस कारण मुझे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन







बसपा-गठबंधन के समीकरण से हारे चुनाव : त्यागी

बुढ़ाना। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरपर्सन बाला त्यागी दूसरे स्थान पर रहीं। उनका कहना है कि शायद हमारी मेहनत में कुछ कमी रही है । बसपा प्रत्याशी ने एकाएक गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देना भी एक वजह हो सकता है।




भितरघात की वजह से हार गए चुनाव : सैनी

शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन प्रमेश सैनी दूसरे स्थान पर रहे। उनका कहना है कि हार का मुख्य कारण स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भितरघात करना है। इसके अलावा गठबंधन प्रत्याशी को कम मत मिले हैं।




मुस्लिमों की लामबंदी से हार गए चुनाव

चरथावल। नगर पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी सिंघल का कहना है कि हर वर्ग का समर्थन मिला। प्रयागराज में अतीक हत्याकांड का निकाय चुनाव में असर पड़ा। मुस्लिमों की लामबंदी से कामयाबी हासिल नहीं हैं। उन्हें मुस्लिम मत अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाए। उनका परिवार हमेशा की तरह जनसेवा करते रहेंगे।




हम अपनों के भितरघात से हार गए : भड़ाना
जानसठ। निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र भड़ाना का कहना है कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से मुझे हार का मुंह देखना पड़ा। मुझे कस्बे की जनता से कोई शिकायत नहीं है। मेरे चुनाव में भितरघात हुआ, जिससे तैयारी प्रभावित हुई।




कोई चूक रहीं, जिससे दूर हुई जीत : सुनीता

भोपा। भोकरहेड़ी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता दूसरे स्थान पर रहीं। सुनीता और उनके पति सुदेश पाल का कहना है कि जनता का भरपूर सहयोग मिला है। कहीं ना कहीं कोई चूक रही होगी, इसलिए जीत से दूर रहें। जनता के सहयोग की बदौलत ही हार भी सम्मानजनक स्थिति में मिली है।




कम मत प्रतिशत से हुई मेरी हार : नवीन सैनी

मीरापुर। निकाय चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी नवीन सैनी का कहना है कि हिन्दू मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहा। कस्बे में पहले ही हिन्दू मतदाता कम है, जबकि मुस्लिम मतदाता अधिक है। मत प्रतिशत बढ़ जाता तो निश्चित रूप से भाजपा की जीत होती।


-



मजबूती से लड़ा गया चुनाव : कृष्णपाल सैनी



खतौली नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव मजबूती से लड़कर दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कृष्णपाल सैनी का कहना है कि समीकरण के दम पर नतीजे और अधिक बेहतर आ सकते थे। हम भविष्य में भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। गौरतलब है कि कृष्णपाल सैनी पूर्व चेयरमैन पारस जैन के ड्राइवर हैं और उनके सहयोग से ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

-



मुस्लिम मतों में बिखराव हार की वजह : लवली शर्मा



मुजफ्फरनगर। शहर पालिका में दूसरे स्थान पर रहीं गठबंधन की प्रत्याशी लवली शर्मा का कहना है कि मुस्लिम मतों में बिखराव भी एक वजह रहा। कुछ इलाकों में मतदान प्रतिशत भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


-

नजदीकी अंतर रहा, खूब मिला सम्मान : आरती



सिसौली। नगर पंचायत में दूसरे स्थान पर रहीं आरती बालियान का कहना है कि हार और जीत की हमेशा कोई न कोई वजह होती है। कस्बे के लोगों ने बेहद सम्मान दिया। नजदीकी अंतर से चुनाव हार गए, लेकिन भविष्य में भी लोगों के बीच रहेंगे। हमारा मकसद सिर्फ कस्बे की भलाई करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें