फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाविद्यालय में द्वितीय ओपन मेरिट चस्पा होगी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके आधार पर सोमवार यानी 14 अगस्त को दाखिले होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की द्वितीय ओपन मेरिट शनिवार को महाविद्यालयों में चस्पा की जाएगी। पहली ओपन मेरिट के बाद भी विभिन्न संकाय की सीटें खाली हैं। इसके आधार पर 14 अगस्त को दाखिले होंगे।

विवि से जुड़े महाविद्यालयों में चल रही दाखिले की प्रक्रिया अब द्वितीय ओपन मेरिट तक पहुंच गई है। शनिवार को जिले के सभी महाविद्यालयों में द्वितीय ओपन मेरिट जारी की जाएगी। इसके आधार पर सोमवार यानी 14 अगस्त को दाखिले होंगे। विवि की ओर से तीनों मेरिट और ओपन मेरिट से दाखिले होने के बाद भी सभी महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज और जैन कन्या पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग संकायों में दाखिले के लिए आवेदन पत्र जमा किए। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने मेरिट तैयार कर विवि को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें