फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली के साहब सिंह की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे प्रमोद ने ही कराई थी हत्या, पुलिस अप्रैल में भेज चुकी जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव शिकारपुर के जंगल में 15 मार्च को हुई दिल्ली के साहब सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक के बेटे प्रमोद को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी साहब सिंह की हत्या उसके पुत्र प्रमोद ने अपने दो साथियों लविंद्र और विक्रांत के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। पुलिस ने प्रमोद को अप्रैल माह में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को फरार हत्यारोपी लविंद्र निवासी मंडोला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ऑल्टो कार भी बरामद की। लविंद्र मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के गांव मुकुंदपुर का निवासी है।
विज्ञापन

पूछताछ में लविंद्र ने बताया कि प्रमोद पिता से अलग मकान लेकर रहता था। प्रमोद के पिता साहब सिंह के घरेलू नौकरानी से अवैध संबंध हो गए थे। उसे शक था कि वह अपनी संपत्ति नौकरानी के नाम कर देगा। इसी कारण प्रमोद ने उन दोनों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी थी। शव को ऑल्टो गाड़ी में लाकर शिकारपुर क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया लविंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ऑल्टो कार बरामद की गई। तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें