फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - नगर पालिका पहुंच कर एसडीएम ने संभाला चार्ज

Thu, 14 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त की गई एसडीएम अपूर्वा यादव चार्ज लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
- शासन स्तर से सीज किए गए हैं चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद पालिका में प्रशासक की नियुक्ति की गई है। प्रशासक एसडीएम अपूर्वा यादव ने पालिका पहुंच कर चार्ज संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों से परिचय किया।
नगर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज अली ने ओबीसी आरक्षित सीट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद से ही प्रत्याशी रहे कृष्णपाल सैनी एवं जमील अंसारी ने शाहनवाज अली पर जाति छिपा कर ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें जांच के बाद डीएम ने उनके जाति प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया था। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसको लेकर शासन ने दो दिन पहले शाहनवाज अली के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव को नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया गया था। बुधवार को एसडीएम ने नगर पालिका परिषद पहुंच कर चार्ज संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कार्यालयों में पहुंच कर जानकारी ली। इस दौरान सभासदों ने उन्हें पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


विकास कार्यों में नहीं आने देने बाधा
एसडीएम ने बताया कि नगर के विकास कार्याें में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। नगर की सफाई व्यवस्था एवं विकास को गति दी जाएगी। इस दौरान ईओ राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम के नगर पालिका परिषद पहुंचने से पूर्व ही कार्यालय के बाहर लगी शाहनवाज अली की नेम प्लेट को उतार दिया गया था। ईओ ने बताया कि नगर पालिका में नियुक्त की गई एसडीएम अपूर्वा यादव की नेम प्लेट को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें