फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बकाया रॉयल्टी जमा नहीं होने पर एसडीएम ने ईंट भट्ठा किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। एसडीएम केके विश्वकर्मा ने बकाया रॉयल्टी जमा न करने पर गांव कल्याणपुर स्थित एक ईंट भट्टे को सील कर दिया। एसडीएम, नायब तहसीलदार रोहित और राजस्व टीम के साथ गांव कल्याणपुर स्थित दीवान ब्रिक फील्ड पहुंचे। जांच में पाया गया कि भट्ठा मालिक गुलफाम पर लंबे समय से रॉयल्टी बकाया थी। बार-बार नोटिस के बावजूद यह राशि जमा नहीं की गई। उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही भट्ठे को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भट्ठा संचालकों में हलचल है और कई अपने अभिलेख दुरुस्त कर रहे हैं। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि सरकारी राजस्व की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकाया रॉयल्टी वाले संचालक शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें