कस्बा भोकरहेड़ी बाल्मीकि तालाब पर किये गए अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडीएम ने तालाबों की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
मोरना। एसडीएम जयेंद्र कुमार के आदेश पर तालाबों की भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में सभी तालाबों पर कस्बेवासियों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। वाल्मीकि तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत सभासद के पति रामवीर द्वारा की गई थी । उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम को आदेश किए कि तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए, जिससे कस्बे में हो रही जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। नगर पंचायत द्वारा अवैध कब्जाधारकों को नोटिस के जरिये अवगत करा दिया गया था, जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम द्वारा तालाबों की पैमाइश कर अवैध तरीके से हुए कब्जों को जेसीबी के द्वारा हटाया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरला, अध्यक्ष के पति रविदत्त, नगर पंचायत के कर्मचारी संजीव कुमार सील, अभिषेक वत्स, संदीप कुमार, सुभाष कुमार, दिलशाद आदि मौजूद रहे।