नगर के एसडी पब्लिक स्कूल में वार्ता के दौरान प्रमाण पत्र लिए कमैटी के पदाधिकारी व प्रधानाचार्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल को मॉरीशस में सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर का पुरस्कार मिला है। स्कूल की डायरेक्टर चंचल सक्सेना को आईएमटी दिल्ली ट्रस्ट की ओर से मॉरीशस में आयोजित किए गए एक्सीलेंस इन एजूकेशन अवार्ड्स-2022 कार्यक्रम में बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का उत्कृष्टता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने बताया कि छह अक्टूबर को मॉरीशस गणतंत्र के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन और उप प्रधानमंत्री लीला देवी ने सभी चयनितों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत की उच्चायुक्त नंदनी सिंगला और पूर्व उच्चायुक्त शांति बाई होनुमान भी मौजूद रहीं। कामयाबी के बाद स्कूल में भी खुशी मनाई गई। उन्होंने बताया कि कुल 35 स्कूल चुने गए। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वह चाहती है कि उनके स्कूल के बच्चों को हर वो सुविधा मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है।