फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशकार और अधिवक्ता के बीच हाथापाई, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में न्यायिक तहसीलदार की कोर्ट में फाइल देखने को लेकर पेशकार और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। बार संघ सचिव व वकील पर आरोप है कि उन्होंने पेशकार के साथ मारपीट की और कोर्ट में सरकारी फाइलें फाड़ दी। पेशकार ने थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामराज क्षेत्र के गांव हंसावाला निवासी मित्रसेन एडवोकेट शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे न्यायिक तहसीलदार की कोर्ट में पेशकार रतन लाल के पास पहुंचे। फाइल देखने को लेकर पेशकार और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। अधिवक्ता के साथ कहासुनी की जानकारी मिलने पर बार संघ सचिव प्रमोद शर्मा कुछ अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे और मामला शांत कराया। पेशकार रतनलाल का आरोप है कि बार संघ सचिव प्रमोद शर्मा ने भी उनके साथ मारपीट की। पेशकार ने बार संघ सचिव प्रमोद शर्मा और वकील मित्रसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, बार संघ ने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्यायिक तहसीलदार जसविंदर सिंह, पेशकार सहित प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर भेजी है।
फाइल दिखाने से इंकार पर हाथापाई
अधिवक्ता मित्रसेन ने कोर्ट में आकर सरकारी आदेश पर लगी फाइल देखने को कहा था। उन्होंने बिना अधिकारी के फाइल दिखाने से इन्कार कर दिया। जिस पर वकील ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी फाइल को फाड़ दिया। इसके बाद बार संघ सचिव प्रमोद शर्मा कोर्ट में कुछ अधिवक्ताओं के साथ आए। बार संघ सचिव ने भी उनके साथ मारपीट की।- रतन लाल, पेशकार, न्यायिक तहसीलदार कोर्ट
विज्ञापन

पेशकार ने मांगा सुविधा शुल्क
मैंने पेशकार रतन लाल से फाइल दिखाने के लिए कहा तो, पेशकार ने उनसे सुविधा शुल्क मांगा। पैसे नहीं देने पर पेशकार और प्राइवेट कर्मचारी शंकर, चमन और शिवकुमार ने उनको कमरे में बंद करके मारपीट की। बार संघ सचिव और उनके द्वारा पेशकार से कोई मारपीट नहीं की गई है। - मित्रसेन, अधिवक्ता तहसील जानसठ।
आंदोलन करेगा बार संघ
अधिवक्ता मित्रसेन को षड़यंत्र के तहत न्यायिक तहसीलदार जसविंदर सिंह ने अपने कर्मचारियों से कमरा बंद कराकर उसके साथ मारपीट करवाई। बार संघ अधिवक्ताओं ने न्यायिक तहसीलदार जसविंदर सिंह का बहिष्कार कर रखा है। बहिष्कार वापस लेने का दबाव बनाने के लिए तहसीलदार न्यायिक जसविंदर सिंह ने अधिवक्ता मित्रसेन को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है। झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। बार संघ इस घिनौनी हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बार संघ अधिवक्ता इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। - प्रद्युम्न भेटवाल, अध्यक्ष, बार संघ जानसठ।
तहसील में न्यायिक तहसीलदार के पेशकार रतन सिंह व अन्य प्राइवेट कर्मचारी उनके अधिवक्ता मित्रसैन को कमरा बंद कर कर मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अन्य अधिवक्ताओं के साथ मौके पर जाकर बमुश्किल कर्मचारियों से अधिवक्ता मित्रसेन को बचाया। उन्होंने पेशकार से कोई मारपीट नहीं की है। झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रमोद शर्मा, सचिव, बार संघ जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें