मंसूरपुर। सर शादी लाल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविर में स्काउट गाइड के नियम, अनुशासन और देश प्रेम सीखा। उन्होंने गांठें लगाना, बोलियां निकालना, घायलों के लिए स्ट्रेचर व पुल बनाना और बिना बर्तनों के भोजन पकाना भी सीखा। अंतिम दिन छात्रों ने टेंट बनाए और रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य संजय राणा और जिला आयुक्त संतोष कुमार वर्मा ने बताया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड देश प्रेम और सामाजिक सेवा की भावना जगाता है। चंद्र मोहन शर्मा, अनुराग जैन, अनुज कुमार, भारत भूषण अरोड़ा, पुष्पेंद्र कुमार, शालिनी, साक्षी और राजेश्वर आर्य ने शिविर में सहयोग किया। संवाद