बिजनौर से वन विभाग की परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार तीन युवकों को मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार को मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी निवासी विश्वा पुत्र राकेश बालियान अपने साथी अंकित पुत्र महक सिंह व आदित्य पुत्र आदेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिजनौर में वन विभाग की परीक्षा देने के लिए गए थे। शाम के समय वह परीक्षा वापस लौट रहे थे। जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।