फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुर्घटना में स्कूटी चालक की मौत, राहगीरों ने ट्रक के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के घर से लौट रही स्कूटी सवार युवती, हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मामा के घर से लौट रही स्कूटी सवार युवती बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। घटना से गुस्साए राहगीरों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। शाम का उपचार के दौरान युवती की मेरठ में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी काजल (19) बृहस्पतिवार की सुबह शहर की मुनीम काॅलोनी निवासी मामा के घर से स्कूटी से लौट रही थी। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गांव बिलासपुर कट वाला रास्ता पार करते समय ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटना को देखकर ट्रक को रुकवा कर चालक को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान मौका पाकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर काजल के परिजन मौके पर पहुंच गए। वे काजल को जिला अस्पताल ले गए। राहगीरों ने पथराव कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। काजल को घायल हालत में मेरठ सुभारती अस्पताल ले जाया गया। शाम को उसकी मौत हो गई। मंडी कोतवाली पुलिस का कहना हैं कि मृतका के भाई सागर ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें