खतौली में श्यामपुरी मौहल्ले से स्कूटी चोरी करते हुए चोर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। श्यामपुरी निवासी राहुल अग्रवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने स्कूटी को अपने घर के बाहर खड़ी की थी। वह घर पर खाना खाकर जब बाहर आया तो उसकी स्कूटी चोरी हो गई थी। स्कूटी चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी की तलाश किए जाने की गुहार लगाई है।