फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 55 वर्षीय मनोज किसी फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार दोपहर में वे किसी काम से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रामपुर तिराहे से जानसठ पुल की तरफ स्कूटी से जा रहे थे। पचैंडा बाइपास के पास कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि खादरवाला खालापार निवासी आशू उर्फ आश मोहम्मद को पुराने एआरटीओ कार्यालय कट के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने उसे जिला बदर किया था। उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें