फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल सिखाते हैं अनेकता में एकता का पाठ : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि विद्यालय हमें केवल व्यवसाय करने, विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण होने आदि का ज्ञान नहीं देते, बल्कि मानव जीवन का सर्वांगीण विकास करने में अपनी भूमिका निभाते हैं। स्कूल हमें अनेकता में एकता का पाठ सिखाता है।

बुधवार को एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी संजीव सुमन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पहुंचे और विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय गोपी चंद गोयल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। एडीजी ने कहा कि आजीवन हमें परिक्षाएं देते ही रहना होता है। स्कूल एक ऐसी प्रयोगशाला है, जो जीवन की प्रत्येक परीक्षा के लिए हमें तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक सचिन गोयल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर शास्वत गोयल, सुलभ गोयल, प्रधानाचार्या भारती तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें