रतनपुरी क्षेत्र के पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल का अवलोकन करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। सहज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुरी-समौली में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ केके पब्लिक स्कूल खतौली के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने किया। छात्र छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार जैन एवं विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार राणा ने संयुक्त रूप से विज्ञान के मॉडलों का अवलोकन किया। संजीव कुमार जैन ने कहा कि आज के छात्रों में कल के भावी वैज्ञानिक छिपे हैं। छात्रों को अपनी प्रतिभा को पहचान कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। छात्रा पायल माही और प्रशंसा राणा के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। दोनों विजेता छात्राओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान प्रवक्ता हरेंद्र कुमार, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सचिन कुमार तथा अध्यापिका पूजा चौहान, मानसी अग्रवाल, आकाश सोम एवं अरुण सोम का सहयोग रहा।