फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में उतरी, चालक सहित नौ बच्चे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बिरालसी-थानाभवन मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल की वैन संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में उतर गई, जिससे वैन चालक सहित नौ बच्चों को मामूली चोटें आई। स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया चोटिल बच्चों को हॉस्पिटल नहीं भेजकर स्कूल भेजना प्रबंधन की लापरवाही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बच्चे एक वैन पिलखनी, दूधली, गुनियाजुड्डी आदि से बच्चों को लेकर पब्लिक स्कूल में आ रही थी। कल्लरपुर रजबहे की पटरी पर गुनियाजुड्डी मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। उसमें सवार बच्चों के एक दूसरे के ऊपर गिरने से चीख पुकार मच गई। मौके से गुजरने वाले लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। नौ बच्चों में पिलखनी के रुद्रप्रताप, अजय प्रताप, वीर प्रताप, अवनी सूर्यांश, अभिनव एवं दूधली निवासी हर्ष, इशानी और अदिति को मामूली चोट और खरोच आईं। मौके से सभी को स्कूल ले जाया गया। सूचना मिलने पर बच्चों की माताएं स्कूल पहुंचीं तो कई उनकी खैरियत जानने के लिए सीएचसी पहुंच गईं।
पिलखनी और दूधली के अभिभावकों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया। उन्होंने आराेप लगाया कि चोटिल बच्चों को अस्पताल भेजने के बजाए स्कूल लाया जाना बड़ी लापरवाही है। गाड़ी में मानक के विपरीत बच्चे भरे गए थे। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस ने चोटिल बच्चों को स्कूल से सीएचसी भिजवाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। इंस्पेक्टर ने बताया बच्चों की हालत सही होने पर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव और नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह ने थाना प्रभारी को लेकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस ने बताया प्रकरण में अभिभावकों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, स्कूल कमेटी के सतीश कुमार ने बताया सभी बच्चे ठीक हैं। उन्हें सीएचसी चरथावल में उपचार दिलाने के बाद परिजनों के साथ घर लौट गए। चालक भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें