खतौली के मंसूरपुर क्षेत्र में बिना मान्यता स्कूल की जांच कर बाहर आते हुए एबीएसए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। मंसूरपुर में बिना मान्यता के संचालित मिला। एबीएसए ने स्कूल को बंद किए जाने के निर्देश दिए।
जीटी रोड मंसूरपुर में स्थित केके पब्लिक स्कूल का एबीएसए ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बिना मान्यता के स्कूल में बच्चे पढ़ते पाए गए। स्कूल के संचालक का कहना था कि मान्यता लेने के लिए आवेदन किया गया है। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्कूल के मान्यता संबंधी मानक पूरे नही पाए गए। बिना मान्यता लिए कोई भी स्कूल संचालित नही किया जा सकता। निरीक्षण के समय अभिलेखों तथा स्कूल भवन की जांच करने के बाद अवैध रूप से संचालित अमान्य स्कूल के प्रधानाध्यापक शशांक कुमार को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर स्कूल बंद कर दें एवं अमान्य स्कूल के सभी बच्चों का नामांकन निकट स्थित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल बंद नही किया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।