फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर एसबीआई की शाखा में लगी आग

Sun, 13 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मीरापुर शाखा में लगी भीषण आग से लाखों रुपये की बैंक सामग्री और कीमती रिकार्ड जलकर राख हो गया। आगजनी से बैंक में लगी चेस्ट व एटीएम मशीन सुरक्षित बच गयी। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट होना बताया। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की मीरापुर शाखा द्वितीय शनिवार होने के कारण बंद थी। दोपहर करीब दो बजे बैंक की खिड़कियों व रोशनदानों से निकलते हुए धुएं को देख आसपास के रहने वाले लोगों ने मीरापुर पुलिस को सूचना दी। बैंक में आग की जानकारी मिलते ही एसओ जयभगवान सिंह यादव पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को खबर दी गई। करीब एक घंटे बाद खतौली व मुजफ्फरनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची।

सीएफओ जेपी राठौर तथा इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन दल ने कड़ी मेहनत कर करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल के साथ नगर पंचायत के पानी के टैंकरों ने भी सहयोग दिया। 
विज्ञापन


अग्निशमन दल के साथ क्षेत्राधिकारी जानसठ जगदीश सिंह, इंस्पेक्टर जानसठ धनंजय मिश्र, इंस्पेक्टर रामराज कमल सिंह चौहान, पीएसी के जवान रहे। 

बैंक में हुए धमाके से भगदड़ मची
आग लगने की सूचना पर शाखा प्रबंधक गीता सिंह, मेरठ क्षेत्र के चीफ मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन तथा सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पंकज कुमार संगल अन्य कर्मचारियों के साथ बैंक पहुंचे और बैंक के मुख्य द्वार को खोला गया। तब तक बैंक की आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग के दौरान बैंक के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ तो बैंक के सामने जमा भीड़ में भगदड़ मच गयी। घटना से हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ। 

नगदी और एटीएम सुरक्षित
शाखा प्रबंधक गीता सिंह व क्षेत्रीय अधिकारी बाबूराम ने बताया कि बैंक की चेस्ट सुरक्षित होने से बैंक में रखा कैश सुरक्षित है। इसके साथ साथ बैंक के लॉकर, एटीएम मशीन भी सुरक्षित हैं। सीसीटीवी कैमरे अलार्म कंप्यूटर आदि नष्ट हो गये। फिलहाल मीरापुर के ग्राहक्रों को रामराज अथवा जानसठ की शाखाओं से सेवा दी जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें