फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 7.75 करोड़ में होगा सरवट की मुख्य सड़क का निर्माण

Mon, 03 Jul 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
निर्माण के लिए प्रस्तावित  चक्कर वाली संडक।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट और महमूदनगर के बीच से मदनी चौक के लिए जाने वाली सड़क बनने जा रही है। रुड़की चुंगी से गांधी कॉलोनी के फाटक तक बनने वाली इस सड़क के लिए प्रदेश सरकार ने सात करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच से निकलने वाले दिल्ली-हरिद्वार मार्ग के रुड़की चुंगी से गांधी काॅलोनी फाटक तक जाने वाला लगभग पौने दो किमी का मार्ग सबसे खराब है। इस मार्ग में जगह-जगह पानी भरने के साथ ही मार्ग में गड्ढे बने हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज सिंह ने बताया कि इस सड़क का पैसा मंजूर हो गया है। सड़क बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।

- मुख्यमंत्री के सामने रखा था प्रस्ताव
कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क का प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था। उन्हीं के आदेश पर सड़क स्वीकृत की गई है। 7.75 करोड़ जारी हो गया है।
विज्ञापन




कई कॉलोनियों का रास्ता होगा आसान
रुड़की रोड़ से सीधे गांधी कालोनी पर जाने का यह एक मात्र रास्ता है। इसके खराब होने पर लोगों को शिवचौक अदि को घूमकर जाना पड़ता है। इस मार्ग के बनने से सरवट, गांधी कालोनी, साकेत, ब्रहमपुरी, महमूदनगर, कच्ची सड़क आदि के लोगों को सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें