फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: करवाचौथ के लिए सजा साड़ियों का बाजार, उमड़े खरीदार

विज्ञापन
नगर में करव चौथ पर साडीयों की खरीददारी करती महिलांए।संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व के को लेकर बाजार सज चुका है। सुहागिनों के लिए दुकानों पर नए-नए डिजाइन की साड़ी और सूट उपलब्ध हैं। महिलाएं बाजार में पहुंचकर अपने लिए साड़ी और सूट की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर की एसडी मार्केट, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, मौलाहेड़ी सहित लाल सिंह मार्केट में इन दिनों खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। करवा चौथ पर अपने पति के लिए सजने-संवरने को महिलाएं सुंदर-सुंदर साड़ियां खरीद रहीं हैं। वहीं, इस बार साड़ी के साथ-साथ सूट की ब्रिकी में भी तेजी है।
साड़ी व्यवसायी अविनाश कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में काफी रौनक है। पहले के मुताबिक खरीदारी भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ को लेकर सिल्क, ऑर्गेंजा, कांजीवरम और नेट साड़ी की अधिक डिमांड है। इसके अलावा शरारा, नायरा और कोट सूट की काफी बिक्री हो रही है। करवाचौथ के लिए लहंगे भी अधिक खरीदें जा रहे हैं।
विज्ञापन

- एक नवंबर को करवा चौथ पर्व

इस बार करवा चौथ पर्व एक नवंबर (बुधवार) को है। बाजारों में रौनक बनी हुई है। करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करतीं हैं और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें