संत ज्ञानसागर महाराज का जिले से था विशेष लगाव
खतौली। जैन संत आचार्य ज्ञान सागर महाराज के देवलोक गमन से जैन समाज में शोक छा गया है।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन व डॉ ज्योति जैन ने बताया कि आचार्य का जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन से खतौली में एतिहासिक अहिंसा शाकाहार रैली आयोजित की गई थी। वहलना तीर्थ क्षेत्र व शाहपुर में मंगल ायोजन हुए। इस मौके पर योगेश, अशोक, राकेश, राजीव, हंसकुमार जैन, नीरज, शीलचंद, अंकित, अतुल, विवेक, विनीत, सुनील, राजकुमार, अशोक शास्त्री, मुकेश एडवोकेट, अनुपम आढ़ती आदि शामिल रहे। शाहपुर में भी जैन संत आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के देवलोक गमन के शोक में सकल जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोक व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने आचार्य श्री के देवलोक गमन को कस्बे व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया ।