गांव टंढेड़ा में गांव को सैनिटाइज करते युवा।
- फोटो : KHATAULI
गांव टंढेडा में सैनिटाइजेशन कराया
मुजफ्फरनगर, मोरना/ ककरौली। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए गांव टंढेडा में सैनीटाइजेशन कराया गया। जिसमेें गांव विकास यूथ से जुडेऊ युवकों ने गली मोहल्लों, चौराहों, बस स्टाप, प्राइमरी विद्यालय परिसर आदि जगहों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और आसपास साफ सफाई रखे जाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष जिला बार संघ दीपक चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में बंटी सैनी, अशुंल चौधरी, सुरेंद्र सैनी, निशु कर्णवाल, जोगेंद्र प्रजापति, सुखबीर सिंह, प्रदीप सैनी, विकास, मनोज, विजय चौधरी, शिवम, पिंकी, मोनू, अरविंद आदि युवकों ने ग्रामीणों से दो गज की दूरी बनाते हुए सरकार के नियमों का पालन करने को जागरुक किया।