फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सहायक चकबंदी अधिकारी बने सिसौली के संदीप

विज्ञापन
संदीप बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप बालियान का चयन सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हो गया है। कसबा सिसौली की पट्टी लेपरान स्थित आवास पर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

पट्टी लेपरान निवासी जगबीर सिंह महलिया के बेटे संदीप बालियान ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) की परीक्षा में उन्हें यह कामयाबी मिली है। नतीजों के बाद सहारनपुर और सिसौली में खुशी का माहौल है। उन्हें करीब एक साल पहले सहारनपुर में युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती मिली थी, इसी पद पर रहते हुए उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी, जिसके बाद अब उनका चयन सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है।
उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत से ही यह कामयाबी मिली है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कड़ी मेहनत जारी रखें। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। लगातार प्रयास करते रहें। बालियान के पिता जगबीर सिंह महलिया, मात ओमकली देवी, चाचा करण सिंह, चाची मुकेश देवी, भाई जितेंद्र सिंह और मुन्नू ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें