फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जांच के लिए कुट्टू आटा, किशमिश और नमकीन के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग की। कासिम प्रोविजन स्टोर भोपा से किशमिश का एक नमूना लिया गया। यश किराना स्टोर मेन रोड भोपा से कुट्टू आटे का एक नमूना लिया गया और 18 किलोग्राम कुट्टू का आटा जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रुपए 1800 है, जब्त किया गया। सुधीर किराना स्टोर भोपा से व्रत के नमकीन का एक नमूना तथा कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया गया और 11 किलोग्राम कुट्टू का आटा जिसका मूल्य लगभग 1320 रुपये जब्त किया गया। सभी चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें